खाटू वाला तो रहता है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू वाला तो रहता है, हरदम मेरे साथ

मेरे दिल की ये जाने-2, जाने हर बात

दुनिया वाले मुझे सताते है,

मतलब के रिश्ते बनाते है।

अपना अपना मुझको जो कहते,

आंखों में आंसू दे जाते है।।

मेरा तो साथी बाबा-2, देता है साथ

खाटू वाला तो....

जब जब कोई संकट आता है,

लीले चढ़ कर दौड़ा आता है।

दिल मेरा जब भी घबराता है,

बाबा मुझको गले लगाता है।।

सिर पे मेरे रहता बाबा-2, तेरा ही हाथ

खाटू वाला तो....

धन दौलत की मुझको ना कोई आस,

श्याम नाम धन रहता मेरे पास ।

श्याम नाम है बस मेरी पहचान,

इतना ही "गोपाल" को है विश्वास ।।

मेरी भी बन जाये बाबा-2, बिगड़ी हर बात

खाटू वाला तो....

भजन लेखक:-

गोपाल गोयल "श्याम दिवाना"

(9811845745)

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।