श्याम बिहारी गिरवर धारी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम बिहारी गिरवर धारी आओ ना,

आकर मोहन मीठी मुरली बजाओ ना ॥

सारे जगत पर पड़ी है विपदा आके कष्ट मिटाओ,

वायरस से सब तंग आ गये आके फंद छुड़ाओ,

इस धरती से कोरोना को मिटाओ ना,

आकर मोहन मीठी मुरली बजाओ ना......

खोल दो कान्हा मंदिर के पट भक्त खड़े तेरे द्वारे,

तेरे भक्तो की लगी कतारें दर्श करादे प्यारे,

श्याम तेरी चितवन का दर्श कराओ ना,

आकर मोहन मीठी मुरली बजाओ ना.......

तेरा ध्यान धरे हम कान्हा अब तो हमें बचाओ,

शरण पड़े हैं श्याम तिहारी आकर गले लगाओ,

कहे लीला तुम मोरछ़डी लहराओ ना,

आकर मोहन मीठी मुरली बजाओ ना,

श्याम बिहारी गिरवर धारी आओ ना,

आकर मोहन मीठी मुरली बजाओ ना.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।