पकड़ लो ना हाथ

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरी कृपा से है सांवरे,

खुलते तकदीर के रास्ते,

तेरी कृपा जो हो जाये तो,

उजड़े बागो में फूल खिले,

हारे का तू सहारा,

मैंने सुना हैं श्याम,

आई हूँ मैं दर पे तेरे,

पकड़ लो ना हाथ।।

तेरे बिन मैं तो कुछ भी नहीं,

तू मेरा दिन मेरी शाम है,

मेरी दुनिया अधूरी सी है,

तेरे बिन ओ मेरे सांवरे,

हारे का तू सहारा,

मैंने सुना है श्याम

आई हूँ मैं दर पे तेरे,

पकड़ लो ना हाथ।।

हर जनम बाबा मुझको मिले,

तेरे चरणों की ये चाकरी,

जब खड़ा तू मेरे साथ में

क्या फ़िक्र मुझको संसार की,

हारे का तू सहारा,

मैंने सुना है श्याम,

आई हूँ मैं दर पे तेरे,

पकड़ लो ना हाथ।।

संजय अमन लाडले हैं तेरे,

खुशियों से श्याम झोली भरे,

दीप कहती सभी भक्तों पे,

श्याम बाबा की नज़रें पड़े,

हारे का तू सहारा,

मैंने सुना है श्याम,

आई हूँ मैं दर पे तेरे,

पकड़ लो ना हाथ........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।