दरिया बना दिया किसी को

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दरिया बना दिया किसी को, साहिल बना दिया,

मुझको कृपा ने आपकी, काबिल बना दिया ॥

मायुस किसी को करदे, ये दर वो दर नहीं है

कभी रख के फिर उठालूं, मेरा सर वो सर नहीं है

सुख दुख में रहमतों का, आंचल ओढ़ा दिया,

दरिया बना दिया किसी को, साहिल बना दिया.......

करुणा भरी नजर से, मुझे आपने बुलाया,

जन्नत भरा नजारा, नजरों में मेरी छाया,

नैंनो में मेरे ऐसा काजल लगा दिया,

दरिया बना दिया किसी को, साहिल बना दिया.......

बड़ी मुद्दतों से फरीशते, अब तक तरस रहे हैं,

बिन बात के ये बादल, हम पर बरस रहे हैं,

नाचीज को किशोरी की, पायल बना दिया,

दरिया बना दिया किसी को, साहिल बना दिया.......

दीवाना कर दिया जमाना, मसताना कर दिया,

अपना दिल गुरुदेव को, नजराना कर दिया,

गोपाली को भी पागल ने, पागल बना दिया,

दरिया बना दिया किसी को, साहिल बना दिया,

मुझको कृपा ने आपकी, काबिल बना दिया.........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।