श्याम त्न्ने दावत मे ले जाउँ

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

रिंगस से ध्वजा उठाउँ,

यारो को साथ में लाउ,

तेरे द्वारे ढोल बजाउँ,

चल करके पैदल आउँ,

ओ बाबा...जल्दी ब्याह करा दे,

तन्ने दावत मे ले जाउँ॥

क्या तेरा मन नहीं करता बाबा,

घी बूरा खाने का,

ठाट बाट और शान बान से,

समधयाने जाने का,

याद रखे जो दुनिया ऐसी,

खातिरदारी कराऊं,

ओ बाबा जल्दी ब्याह करादे......

घरवालो की आस यही,

जल्दी घरवाली आए,

यार पड़ोसी पूछे सारे,

कब तू ब्याह कराए,

परिवार को कर दे रोशन,

ज्योति तेरी जगाऊ,

ओ बाबा...जल्दी ब्याह करा दे......

शादी के पंडाल मे बाबा,

तेरा दरबार सज़ाउँ,

तेरी पावनजोत के आगे,

सातो फेरे कराउँ,

तेरे ही आशीर्वाद से बाबा,

घर संसार बसाउँ,

ओ बाबा...जल्दी ब्याह करा दे......

हो इच्छा पूरी सचिन,

सब झूमे नाचे गाएं,

हस्ते हस्ते नई बहू संग,

तेरे दर पे आएं,

प्रेम भाव से घर भर जाए,

दीपक यही मैं चाहूं,

ओ बाबा...जल्दी ब्याह करा दे......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।