खत श्याम के नाम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

अश्कों की बूंदों से,

ग़म की कलम से,

जो हैं ज़रूरी काम लिखा,

मैंने खत एक श्याम के नाम लिखा,

श्रद्धा के शब्दों से साँसों की सरगम से,

मीरा सा एक पैगाम लिखा,

मैंने खत एक श्याम के नाम लिखा।।

दुनिया में है कौन ऐसा,

दिल की सुने मेरी बातें,

हालात अपने सुनाऊँ,

तो सब हंसी हैं उड़ाते,

खत में दिल के हर ज़ख्म है,

नैना जिसमे दुःख से नम हैं,

इसमें पता खाटू धाम लिखा,

मैंने खत एक श्याम के नाम लिखा।।

दुनिया ने ताने सुनाये

जब वक़्त ने मुझको मारा,

होता रहा दूर मेरी,

कश्ती से हर पल किनारा,

देख कर भी ना दिखा,

क्या पढ़ लो इसमें है लिखा क्या,

कर्मो का अंजाम लिखा,

मैंने खत एक श्याम के नाम लिखा।।

छिपकर छिपाकर सभी से,

चिट्ठी लिखी है कन्हैया,

मैं जानता हूँ भंवर से,

कर देगा तू पार नैया,

बेधड़क पे कर कृपा दे,

रास्ते बस तू दिखा दे,

बस आखिरी में प्रणाम लिखा,

मैंने खत एक श्याम के नाम लिखा........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।