सरकार तुम्हारे चरणों में

पारंपरिक
महादेव भजन शिव भजन shiv
॥ पावन पाठ ॥

तर्ज – जिस भजन में राम का

सरकार तुम्हारे चरणों में,

एक दीन भिखारी आया है,

एक दीन भिखारी आया है,

वो झोली खाली लाया है,

भगवान तुम्हारे चरणों में,

एक दीन भिखारी आया है।।

मन तो लगाया तेरी भक्ति में,

सेवा में समर्पित काया है,

दरबार तुम्हारा सांचा है,

बाकी सब झूठी माया है,

सरकार तुम्हारे चरणो में,

एक दीन भिखारी आया है।।

सुना है तू सुनता है उसकी,

जो दर दर ठोकर खाया है,

अब शरण मिले चरणों में तेरे,

बस आशा इतनी लाया है,

सरकार तुम्हारे चरणो में,

एक दीन भिखारी आया है।।

परवाह नहीं मुझको जग की,

जब सर पर तेरी छाया है,

भजनों से रिझाएँ ये पागल,

तुझे दिल से आज मनाया है,

एक दीन भिखारी आया है,

वो झोली खाली लाया है,

सरकार तुम्हारे चरणो में,

एक दीन भिखारी आया है.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।