भक्ति भजन बिना ये नर तन मजा ना देगा

पारंपरिक
श्री राम भजन विविध भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

कौन कहता है भगवन आते नहीं प्रेम से उनको तुम बुलाते नहीं,

कौन कहता है भगवन रोते नहीं सुदामा की तरह तुम उनको रुलाते नहीं,

भक्ति भजन बिना ये, नर तन मजा ना देगा।।

भक्ति भजन बिना ये, नर तन मजा ना देगा,

अगर माझा नहीं गया तो, नर तन मजा ना देगा।।

राजा रानी दोनों अपने पुत्र को चीर डालो,

अगर आँसू निकल गया तो भोजन मजा ना देगा।।

भक्ति भजन बिना ये.......

राम कहना छोड़ दे अपनी जान बचाले,

राम के बिना ये जीवन मेरा मजा ना देगा।।

भक्ति भजन बिना ये.......

घर में कूटी बना ले, मेरे कुल की लाज बचाले,

साधन नहीं बना तो, ये जोगन मजा ना देगा।।

भक्ति भजन बिना ये, नर तन मजा ना देगा........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।