शेरावाली मैया हमें तेरा आसरा

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

शेरावाली मैया हमें तेरा आसरा,

मेहरावाली मैया हमें तेरा आसरा,

शेरावाली मैया हमें तेरा आसरा,

मेहरावाली मैया हमें तेरा आसरा,

और किसी से आस नही, तेरे सिवा विश्वास नही,

दया की नज़र सदा रखना ना हमको भुलाना,

ज्योतावाली मैया हमें तेरा आसरा,

लाटावाली मैया हमें तेरा आसरा,

ज्योतावाली मैया हमें तेरा आसरा,

लाटावाली मैया हमें तेरा आसरा,

नाव हवाले कर दी है डोर तुम्ही संग बाँधी है,

ले लो शरण में अपनी ना ठुकराना,

शेरावाली मैया हमें तेरा आसरा,

मेहरावाली मैया हमें तेरा आसरा……

जपते हम तेरे, नाम की माला,

प्यार तेरा बन जाये, सबका रखवाला,

जपते हम तेरे, नाम की माला,

प्यार तेरा बन जाये, सबका रखवाला,

हम दीवाने है, मैया मैया,

तेरे द्वार के, मैया मैया,

भूखे है हम,मैया मैया,

ममता प्यार के, मैया मैया,

ज्योत जगी नस नस में,

सब कुछ तेरे ही बस में,

तुझे पाके भूल गया हमें सारा ज़माना,

हो ज्योतावाली मैया हमें तेरा आसरा,

लाटावाली मैया हमें तेरा आसरा,

नाव हवाले कर दी है डोर तुम्ही संग बाँधी है,

ले लो शरण में अपनी ना ठुकराना,

शेरावाली मैया हमें तेरा आसरा,

हो मेहरावाली मैया हमें तेरा आसरा......

सर पर हो अगर हाथ तेरा माँ,

डरने की इस जग में कोई बात ना,

सर पर हो अगर हाथ तेरा माँ,

डरने की इस जग में कोई बात ना,

तू हमारी है, मैया मैया,

हम तुम्हारे है, मैया मैया,

बीते ये जीवन, मैया मैया,

तेरे सहारे, मैया मैया,

ये जो माँ तन मन है,

तुझको ही समर्पण है,

भक्ति सुधा माँ बच्चों को आप पिलाना,

शेरावाली मैया हमें तेरा आसरा,

मेहरावाली मैया हमें तेरा आसरा,

नाव हवाले कर दी है डोर तुम्ही संग बाँधी है,

ले लो शरण में अपनी ना ठुकराना,

शेरावाली मैया हमें तेरा आसरा,

हो ज्योतावाली मैया हमें तेरा आसरा.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।