प्रभु तुम मुझे शक्ति दो

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन विविध भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

प्रभु तुम मुझे शक्ति दो,

खुद पर करू विश्वास,

मेरे लिए है जमीन,

मेरे लिए है आकाश॥

प्रभु तुम मुझे शक्ति दो।

जो कुछ भी मैं ठान लू

पूरा मैं उसको करू,

चाहे हो बाधा कोई,

ना मैं रुकु ना मैं डरु॥

प्रभु तुम मुझे शक्ति दो.....

उन सबको मेरा नमन,

जिनसे ये जीवन मिला,

गुरुजन और माता पिता,

त्रुटियों को करना क्षमा॥

प्रभु तुम मुझे शक्ति दो.....

पाना है मुझको शिखर,

खुशियां ही खुशियां जहा,

सपने है मेरे बड़े,

प्रभु रखना अपनी दया,

प्रभु रखना अपनी कृपा,

प्रभु तुम मुझे शक्ति दो,

खुद पर करू विश्वास,

मेरे लिए है जमी,

मेरे लिए है आकाश,

प्रभु तुम मुझे शक्ति दो।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।