ठाकुर जी गले लगा लो

अलका गोएल
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ठाकुर जी गले लगा लो, मैं तेरा हो गया हूँ,

अपना मुझे बना लो, मैं तेरा हो गया हूँ,

ठाकुर जी गले लगा लो, मैं तेरा हो गया हूँ ॥

मैं फिरता मारा मारा,

तेरे दर का लिया सहारा,

अपनों ने किया किनारा ,

मैं तेरा हो गया हूँ,

ठाकुर जी गले लगा लो.....

मैंने देखी दुनिया सारी,

मतलब की रिश्तेदारी,

पर मैंने ना हिम्मत हारी,

मैं तेरा हो गया हूँ,

ठाकुर जी गले लगा लो.....

मैंने पहना जोगी बाना,

मुझे दुनिया मारे ताना,

तानों से क्या घबराना,

मैं तेरा हो गया हूँ,

ठाकुर जी गले लगा लो.....

मेरी बीच भंवर है नैया,

बन जाओ आप खवैया,

आ जाओ पकड़ लो नैया,

मैं तेरा हो गया हूँ,

ठाकुर जी गले लगा लो.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।