लेके निशान चलो सांवरिया के धाम चलो

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम श्याम श्याम श्याम सांवरिया सांवरिया.....

सांवरिया के धाम चलो, लेके निशान चलो,

तज अभिमान चलो, कर गुणगान चलो,

सावरिया के धाम चलो, लेके निशान चलो,

तज अभिमान चलो, कर गुणगान चलो,

सांवरिया सांवरिया सांवरिया,

सा सा रे रे म म गा गा.....

सांवरिया सांवरिया सांवरिया.....

सबसे मिलेंगे सांवरिया, खोलेंगे किस्मत सांवरिया,

बड़े दयालु सांवरिया, सब दुःख हरले सांवरिया,

गले लगाए सांवरिया, आस पुराये सांवरिया,

सबसे मिलेंगे सांवरिया, खोलेंगे किस्मत सांवरिया,

जो भी पुकारे सांवरिया, आ जाये दौड़ा सांवरिया,

चलो रे चलो रे चलो रे, सांवरिया के द्वार चलो,

तज अभिमान चलो, कर गुणगान चलो,

सांवरिया के धाम चलो, लेके निशान चलो,

सांवरिया सांवरिया सांवरिया.....

हारे का साथी सांवरिया, दिनों का मालिक सांवरिया,

प्रीत निभाए सांवरिया, सुख बरसाए सांवरिया,

बिगड़ी बनाये सांवरिया, जीत दिलाये सांवरिया,

हारे का साथी सांवरिया, दिनों का मालिक सांवरिया,

ये जग चलाये सांवरिया, तुझको बुलाये सांवरिया,

चलो रे चलो रे चलो रे, सांवरिया के द्वार चलो,

तज अभिमान चलो, कर गुणगान चलो,

सांवरिया के धाम चलो, लेके निशान चलो,

सांवरिया सांवरिया सांवरिया.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।