भवन रंगीला मां का शेर पीला पीला है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन दुर्गा भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

भवन रंगीला...मां का शेर पीला पीला है,

शेर पीला पीला है, शेर पीला पीला है॥

गौरा माँ ने चुनरी ओढ़ी शंकर का मन डोला है,

ऐसे डुमरू वाले का बेगंबर पीला पीला है॥

भवन रंगीला मां...........

सीता माँ ने चुनरी ओढ़ी रामा का मन डोला है,

ऐसे धनुष वाले का पीतांबर पीला पीला है॥

भवन रंगीला मां...........

राधा जी ने चुनरी ओढ़ी कान्हा का मन डोला है,

ऐसे मुरली वाले का पीतांबर पीला पीला है॥

भवन रंगीला मां...........

मईया जी ने चुनरी ओढ़ी भक्तों का मन डोला है,

ऐसी शेरावाली का तो शेर पिला पिला है॥

भवन रंगीला मां...........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।