साई बाबा की क्या बात है

पारंपरिक
श्री राम भजन साईं भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

साई राम साई राम मेरा प्यारा साई राम......

साई बाबा की क्या बात है,

देता हर गम में ये साथ है,

मेरी हस्ती क्या झूमेगा वो,

ये तो उनकी करामात है,

साई बाबा की क्या बात है,

देता हर गम में ये साथ है ॥

झूठी बाते तो दुनिया करे,

वक़्त पड़ते ही बदले सारे,

साई बदले कभी ना नजर,

करता कृपा की बरसात है,

साई बाबा की क्या बात है,

देता हर गम में ये साथ है ॥

साई राम साई राम मेरा प्यारा साई राम......

छोड़ दे झूठे बंधन प्यारे,

मतलब के है रिश्ते सारे,

सच्चे मन से तू आकर के देख,

साई बाबा तेरे साथ है,

साई बाबा की क्या बात है,

देता हर गम में ये साथ है ॥

बिन मांगे ये भरदे झोली,

मांगने की जरूरत नहीं,

अब तो पहले दीवाने तेरी,

झोली भरता ये दिन रात है,

साई बाबा की क्या बात है,

देता हर गम में ये साथ है ॥

साई राम साई राम मेरा प्यारा साई राम.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।