प्रभु नाम जप ले

पारंपरिक
श्री राम भजन विविध भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

हे नादान बालक ईश्वर का नाम रट ले,

विनती सुनेगें तेरी, प्रभु नाम जप ले॥

बालक बना फिरे तू, किस्मत का मारा-मारा,

नादानियों में तूने जीवन का जुआ हारा,

हे किस्मत के मारे बंदे, खुलवाले अपने ताले,

विनती सुनेगें तेरी.......

मानव का जीवन पाया, कभी राम जाप ना गाया,

तन को तो खूब धोया, पर मन को कभी ना धो पाया,

जीवन सफल बना ले, कटवाले फंदे सारे,

विनती सुनेगें तेरी.......

तेरी बंदगी ही तुझको दर पे ना आने देती,

जहाँ हो रही है पूजा, वहाँ आगे कभी ना आने देगें,

हरि हर के आगे आ तू और शीश को झुका ले,

विनती सुनेगें तेरी.......

हरि नाम जप ले, भक्ति का जाम भर ले,

भगवान दिखाई देगें, कट जाएंगे पाप तेरे,

मुक्ति मिलेगी तुझको, तू राम राम जप ले,

विनती सुनेगें तेरी.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।