तेरा मेरा रिश्ता

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ऐसे कैसे तुझ से बाबा,

टूटेगा ये रिश्ता पुराना,

टूटेगा ये रिश्ता पुराना,

आधा मैं निभाऊं,

आधा तुम निभाना,

ऐसे कैसे तुझ से बाबा,

टूटेगा ये रिश्ता पुराना।

तुझे छोड़ बाबा हम तो,

किसी को ना जाने,

किसी को ना जाने,

बस तुझे पहचाने,

हाथ हाथों से ना छुड़ाना,

आधा मैं निभाऊं,

आधा तुम निभाना,

ऐसे कैसे तुझ से बाबा,

टूटेगा ये रिश्ता पुराना।

पूजा विधि जप तप,

करना ना जाने,

प्रेम पुजारी तेरे,

प्रेम को मानें,

प्रेम सबर से अनजाना,

आधा मैं निभाऊं,

आधा तुम निभाना,

ऐसे कैसे तुझ से बाबा,

टूटेगा ये रिश्ता पुराना।

तुझको ना छोड़े और,

ना छोड़ेंगे,

सुन ले तुझे भी बाबा,

छोड़ने ना देंगे,

निर्मल तेरा.... श्याम दीवाना,

आधा मैं निभाऊं,

आधा तुम निभाना,

ऐसे कैसे तुझ से बाबा,

टूटेगा ये रिश्ता पुराना।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।