हम तुमसे कर लेते हैं हर बात सांवरे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हम तुमसे कर लेते हैं, हर बात सांवरे,

हर ग्यारस को होती है, मुलाकात सांवरे,

हम तुमसे कर लेते हैं.....

जब तेरा बुलावा आता हम खाटू आ जाते,

नैनो से नैन मिलाते तेरा दर्शन पा जाते,

हमको लगता है पकड़ा, तूने हाथ सांवरे,

हर ग्यारस को होती है, मुलाकात सांवरे,

हम तुमसे कर लेते हैं......

है चारों धाम का सुख तो हमें खाटू में मिलता,

भक्तों का जीवन गुलशन तेरी कृपा से खिलता,

तू प्रेम भरी देता है, सौगात सांवरे,

हर ग्यारस को होती है, मुलाकात सांवरे,

हम तुमसे कर लेते हैं......

जिसने भी दिल का टांका है तुमसे जोड़ लिया,

उसके कदमो को अपने राहों में मोड़ दिया,

अमृत की होती रहती, बरसात सांवरे,

हर ग्यारस को होती है, मुलाकात सांवरे,

हम तुमसे कर लेते हैं.....

है भाग्य हमारा हमने तेरा द्वारा देख लिया,

अपनी सेवा हमें देकर तूने उपकार किया,

चोखानी के भी बदले, बबलू के भी बदले,

हालात सांवरे,

हर ग्यारस को होती है मुलाकात सांवरे,

हम तुमसे कर लेते हैं.........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।