थाम ले दामन सांवरिये का

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

थाम ले दामन सांवरिये का,

ये तेरा साथ निभाएगा,

दिल के तार तू जोड़ श्याम से,

जीवन सफल बनाएगा,

थाम ले दामन सांवरिये का,

ये तेरा साथ निभाएगा।

जिन अपनों को.... अपना समझो,

वो ही तुझे सताएगा,

जब आ जाए विपदा..... तुझ पर,

कोई काम ना आएगा,

जोड़ ले नाता, सांवरिये से,

ये अपना बन जाएगा,

थाम ले दामन सांवरिये का,

ये तेरा साथ निभाएगा।

ये दुनियां है.... रैन बसेरा,

जो आएगा जाएगा,

मिट्टी का पुतला तू बंदे,

मिट्टी में मिल जाएगा,

नाम उसी का..... अमर रहेगा,

जो श्याम नाम गुण गाएगा,

थाम ले दामन सांवरिये का,

ये तेरा साथ निभाएगा।

जो होना है.... होके रहेगा,

कोई बदल नहीं पाएगा

सांवरिया जब साथ हो...तेरे तो,

काल भी पीठ दिखाएगा,

कर दे खुद को... श्याम समर्पित,

श्याम कृपा बरसायेगा,

थाम ले दामन सांवरिये का,

ये तेरा साथ निभाएगा।

श्याम नाम का.... अमृत प्यारे,

जो प्राणी चख लेता है

उस प्राणी के आगे,

जीवन का सारा सुख फीका है,

यकीन नहीं तो.... चखकर देखो,

जीवन स्वर्ग हो जाएगा,

थाम ले दामन सांवरिये का,

ये तेरा साथ निभाएगा॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।