ये जीवन में मौका मिले ना दोबारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ये जीवन में मौका मिले ना दोबारा,

ये जीवन में मौका मिले ना दोबारा,

मिला राधे रानी का हमको सहारा,

राधे राधे राधे जय जय श्री राधे.........

करदे हवाले राधा के अपनी ये जिंदगी,

चरणों में मन लगा के कर श्यामा की बंदगी.....-2

ममता लुटा दी जिसने दामन पसारा,

मिला राधे रानी का हमको सहारा,

मिला श्यामा प्यारी का हमको सहारा,

राधे राधे राधे जय जय श्री राधे.........

दर दर पे क्यों भटक रहा हिम्मत से काम ले,

सच्ची लगन लगा के बस राधे का नाम ले.....-2

मिले मन के मंदिर में हरी का नजारा,

मिला राधे रानी का हमको सहारा,

मिला श्यामा प्यारी का हमको सहारा,

राधे राधे राधे जय जय श्री राधे.........

दुनिया में मेरी राधे सा दातार ही नहीं,

लाडो के जैसी दूसरी सरकार ही नहीं.....-2

अनोखा मिला दिल को दिल दार न्यारा,

मिला राधे रानी का हमको सहारा,

मिला श्यामा प्यारी का हमको सहारा,

राधे राधे राधे जय जय श्री राधे.........

जीवन की डोर सौप दे राधे के हाथ में,

चिंता करेगी लाडली पल पल है साथ में.....-2

किशन श्याम भक्ति में हुआ मतवाला,

मिला राधे रानी का हमको सहारा,

मिला श्यामा प्यारी का हमको सहारा,

ये जीवन में मौका मिले ना दोबारा,

ये जीवन में मौका मिले ना दोबारा,

मिला राधे रानी का हमको सहारा,

मिला श्यामा प्यारी का हमको सहारा,

राधे राधे राधे जय जय श्री राधे.........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।