हमें प्रीत तुमसे हुई श्याम प्यारे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हमें प्रीत तुमसे, हुई श्याम प्यारे,

तुम हो हमारे, हम हैं तुम्हारे,

हमें प्रीत तुमसे, हुई श्याम प्यारे,

तुम हो हमारे, हम हैं तुम्हारे॥

कैसे रीझाऊँ तुझको, मैं कैसे मनाऊँ,

भावना है सच्ची मेरी, भाव से मैं ध्याऊँ....-2

भाव के हो भुखे बाबा, भाव से रिजाये,

तुम हो हमारे, हम हैं तुम्हारे,

हमें प्रीत तुमसे, हुई श्याम प्यारे,

तुम हो हमारे, हम हैं तुम्हारे।

दीनों के नाथ बाबा, हो दीन दयालू,

भक्तों के माने तुम हो, बड़े ही कृपालु......-2

मुझे भी संवारो जैसे, औरों को संवारे,

तुम हो हमारे, हम हैं तुम्हारे,

हमें प्रीत तुमसे, हुई श्याम प्यारे,

तुम हो हमारे, हम हैं तुम्हारे।

करुणा के सिंधु, दया तो दिखाओ,

अर्जी हमारी श्यामा, यूँ ना ठुकराओ.....-2

नीर बहाये मेरे, नैणन ये प्यारे,

तुम हो हमारे, हम हैं तुम्हारे,

हमें प्रीत तुमसे, हुई श्याम प्यारे,

तुम हो हमारे, हम हैं तुम्हारे,

हमें प्रीत तुमसे, हुई श्याम प्यारे,

तुम हो हमारे, हम हैं तुम्हारे.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।