मैया अष्ट भुजाओं वाली मेरे घर आना पड़ेगा

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

मैया अष्ट भुजाओं वाली मेरे घर आना पड़ेगा....-2

जो मैया तुम ना आओगी, भेजूंगी मोटरगाड़ी,

गाड़ी के संग लारी, लारी में बैठ आना पड़ेगा

मैया अष्ट भुजाओ वाली........

जो मैया तुम ना आओगी, भेजूंगी लहंगा चोली,

बिंदिया, रोली, सज धज कर तुमको आना पड़ेगा

मैया अष्ट भुजाओ वाली........

जो मैया तुम ना आओगी, भेजूंगी लांगुरिया सारे,

वो धूम मचावै लांगुरिया संग आना पड़ेगा,

मैया अष्ट भुजाओ वाली........

जो मैया तुम ना आओगी, भेजूं शेर सवारी,

लगे हमें प्यारी शेर संग आना पड़ेगा,

मैया अष्ट भुजाओ वाली........

जो मैया तुम ना आओगी, भेजू संगत सारी,

संगत है न्यारी न्यारी, भक्तों के संग आना पड़ेगा,

मैया अष्ट भुजाओ वाली........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।