बालाजी की गाड़ी

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

भक्तो की लेने आये खबर बालाजी अपनी गाड़ी में,

बालाजी अपनी गाडी में ये अपनी स्पेशल गाड़ी में,

भक्तो की लेने आये खबर बालाजी अपनी गाड़ी में॥

सज धज के सरकार चले भक्तो के तारणहार चले,

होकर के आज सवार चले बालाजी अपनी गाड़ी में,

भक्तो की लेने आये खबर बालाजी अपनी गाड़ी में॥

आते है भगत चलके मेरे दर, आज मैं भी चला भगतो के घर,

भगतो पे प्यार लुटाऊंगा जाकर के अपनी गाड़ी में,

भक्तो की लेने आये खबर बालाजी अपनी गाड़ी में॥

बालाजी आज घर आएंगे हम राम नाम गुण गाएंगे,

बालाजी बड़े मुस्कायेंगे आकर के अपनी गाड़ी में,

भक्तो की लेने आये खबर बालाजी अपनी गाड़ी में॥

ये प्रेम भाव की गाड़ी है मेहंदीपुर से जो आती है,

बाबा मेहर बरसायेंगे आकरके अपनी गाड़ी में,

भक्तो की लेने आये खबर बालाजी अपनी गाड़ी में॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।