श्याम से मुलाकात

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

किसको कहूँ अपने दिल की बात,

किसको कहूँ अपने दिल की बात,

बाबा खाटू वाले आपसे,

आया करने मुलाकात,

बाबा खाटू वाले आपसे,

आया करने मुलाकात।।

जग के रचैया, लखदातार,

जग के रचैया, लखदातार,

बिगड़ा है मेरा नसीबा संवार,

दिखाने आया हूँ आपको,

मैं अपने हालात,

बाबा खाटू वाले आपसे,

आया करने मुलाकात।।

हर इच्छा सबकी ही पूरी करो,

हर इच्छा सबकी ही पूरी करो,

मेरी भी बाबा ये झोली भरो,

गरीब की चौखट पे भेज दो,

खुशियों की बारात,

बाबा खाटू वाले आपसे,

आया करने मुलाकात।।

अनोखी है बाबा ये जादूगरी,

अनोखी है बाबा ये जादूगरी,

ना की देरी, पल भर में झोली भरी,

दिया कीर्तन का मौका,

हर ग्यारस की रात,

बाबा खाटू वाले आपसे,

आया करने मुलाकात।

किसको कहूँ अपने दिल की बात,

किसको कहूँ अपने दिल की बात,

बाबा खाटू वाले आपसे,

आया करने मुलाकात,

बाबा खाटू वाले आपसे,

आया करने मुलाकात......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।