तेरे नाम का दीवाना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जय श्री श्याम बाबा,

जय श्री श्याम,

खाटू वाले बाबा,

जय श्री श्याम.....

तेरे नाम का दीवाना,

तेरे द्वार पे आ गया है,

जग से हार कर के,

तेरे पास आ गया है।।

हारे का है सहारा है तू,

बिगड़ी बनाने वाला है तू,

मेरा दिल तड़प तड़प कर,

तुझको पुकारता है।।

तेरे नाम का दीवाना,

तेरे द्वार पे आ गया है।

नैया मेरी मझधार पड़ी,

भाव से करो पार श्याम धणी,

तू बन जा मेरा खिवैया,

ये गरीब चाहता है।।

तेरे नाम का दीवाना,

तेरे द्वार पे आ गया है।

श्याम सुन्दर मेरे खाटू नरेश,

हर लो मेरे अब मेरे सारे क्लेश,

खाटू धाम तेरा निराला,

मेरे मन को मोहता है।।

तेरे नाम का दीवाना,

तेरे द्वार पे आ गया है......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।