यारों का जो है यार वो है मेरा सांवरिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

( यादों के सहारे, दुनियाँ नहीं चलती,

सायर के बिना महफ़िल नहीं जमती,

एक बार पुकारो, तो मेरे श्याम चले आते हैं,

क्योंकि श्याम के बिना, धड़कने नहीं चलती। )

यारों का जो है यार वो है मेरा सांवरिया,

करता भक्तों से प्यार वो है मेरा सांवरिया,

करे डूबी नैया पार वो है मेरा सांवरिया,

यारों का जो है यार वो है मेरा सांवरिया।।

जिस जिस पे पड़ जाती है बाबा तेरी नज़र,

फिर क्यों डरे वो दुनिया से करे तू जिसकी फ़िक्र,

करता जो बेडा पार वो है मेरा सांवरिया,

करता जो भक्तों से प्यार वो है मेरा सांवरिया,

करे डूबी नैया पार वो है मेरा सांवरिया,

यारों का जो है यार वो है मेरा सांवरिया।।

जो भी हार गया दुनियां से आसरा है तेरा,

सबके संकट हर ले पल में श्याम सांवरिया मेरा,

जिसे पूजे ये संसार वो है मेरा सांवरिया,

करता जो भक्तों से प्यार वो है मेरा सांवरिया,

यारों का जो है यार वो है मेरा सांवरिया

करता जो भक्तों से प्यार वो है मेरा सांवरिया।।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।