पाप बढ़ गया है कुछ तो काम कीजिये

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

पाप बढ़ गया है कुछ तो काम कीजिये,

रोज़ रोज़ राम जी का नाम लीजिये।।

काम क्रोध मद लोभ सबका हैं बढ़ गया,

पाप का ही राज हैं ये तो सर पे चढ़ गया,

बदल गई दुनिया ये काम कीजिये,

रोज़ रोज़ राम जी का नाम लीजिये।।

नाम श्री राम का ही सबको उबारेगा,

अमर वो हो जाएगा जो इनको पुकारेगा,

प्रभु का ही नाम सुबहो शाम लीजिये,

रोज़ रोज़ राम जी का नाम लीजिये।।

लीजिये प्रभु का नाम आप कितने प्यारे हैं,

सच्चे कर्म करने वाले प्रभु के दुलारे हैं,

हरि के चरण में सब कुछ दान कीजिये,

रोज़ रोज़ राम जी का नाम लीजिये।।

पाप बढ़ गया है कुछ तो काम कीजिये,

रोज़ रोज़ राम जी का नाम लीजिये......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।