बिन हरि नाम गुज़ारा नहीं रे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

बिन हरि नाम गुज़ारा नहीं,

रे बाँवरे मन किनारा नहीं,

रे बावरे मन किनारा नहीं।।

नाव पुरानी चंचल धारा,

मौसम तूफानों का,

खेते खेते हिम्मत हारी,

डगमग डोले नौका,

प्रियतम को जो पुकारा नहीं,

रे बाँवरे मन किनारा नहीं,

रे बावरे मन किनारा नहीं।

फँसता क्यों जाता माया में तू,

ये है नागिन काली,

डस जाएगी बचकर रहना,

चौतरफा मुँह वाली,

फिर ये जनम दोबारा नहीं,

रे बाँवरे मन किनारा नहीं,

रे बावरे मन किनारा नहीं।

अब तो तू बस इस नैया को,

कर दे श्याम हवाले,

बस की बात नहीं बन्दे की,

वो दातार संभाले,

झूठा अहम गँवारा नहीं,

रे बाँवरे मन किनारा नहीं,

रे बावरे मन किनारा नहीं।

ये मौका भी चूक गया तो,

क्या है आनी-जानी,

श्याम बहादुर शिव जागे नींद से,

जीवन ओस का पानी,

फूल के होना गुब्बारा नहीं,

रे बाँवरे मन किनारा नहीं,

रे बावरे मन किनारा नहीं......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।