खाटूवाले श्याम तेरी जय जयकार

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरा श्याम प्यारा, हारे का सहारा,

मेरा श्याम प्यारा, हारे का सहारा।

खाटूवाले श्याम तेरी जय जयकार,

तेरे भवन पे बाबा मिले सबको प्यार,

खाटूवाले श्याम तेरी जय जयकार।

शीश का दानी तू है हारे का सहारा है,

मेरी मझधार का बाबा तू किनारा है.....-2

हाथ में तेरे बाबा मेरी पतवार,

खाटूवाले श्याम तेरी जय जयकार।

लीले पे सवार होक आजा एक बार तू,

मेरे घर में आके बाबा कर उपकार तू....-2

पलके बिछा के बाबा करूँ इंतज़ार,

खाटूवाले श्याम तेरी जय जयकार।

तूने दिया है बाबा तेरा ये प्यार है,

तेरे भरोसे बाबा मेरा परिवार है.....-2

दीपक भी तेरे दर पे आये बार बार,

खाटूवाले श्याम तेरी जय जयकार,

तेरे भवन पे बाबा मिले सबको प्यार,

खाटूवाले श्याम तेरी जय जयकार......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।