हमें प्यार करो श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हम जैसे दीनो पे भी,

उपकार करो श्याम,

हम आपके बच्चे हैं,

हमें प्यार करो श्याम,

हे जग रखवाले, हे खाटूवाले।।

दुनिया से सुने हैं चर्चे,

तेरे दरबार के,

होते हैं वारे न्यारे,

जो आता है हार के,

मेरे भी वारे न्यारे,

एक बार करो श्याम,

हम आपके बच्चे हैं,

हमें प्यार करो श्याम,

हे जग रखवाले, हे खाटूवाले।।

माना के मेरे भीतर,

अवगुण की भरी है खान,

विश्वास करो मैं छोडूंगा,

मोह माया और अभिमान,

मेरे भी सपने अब तो,

साकार करो श्याम,

हम आपके बच्चे हैं,

हमें प्यार करो श्याम,

हे जग रखवाले, हे खाटूवाले।।

सुलझाते हो उलझन,

भी मुश्किल करते हो हल,

सेवा भक्ति का वर दे दो,

जीवन हो जाए सफल,

मोहित की चाहत पूरी,

इक बार करो श्याम,

भक्तों की चाहत पूरी,

एक बार करो श्याम,

हम आपके बच्चे हैं,

हमें प्यार करो श्याम,

हम जैसे दीनो पे भी,

उपकार करो श्याम,

हम आपके बच्चे हैं,

हमें प्यार करो श्याम,

हे जग रखवाले, हे खाटूवाले,

हे जग रखवाले, हे खाटूवाले.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।