कितना सोणा तुम्हे भक्तों ने सजाया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कितना सोणा तुम्हे,

भक्तों ने सजाया,

ओ कितना प्यारा,

ये दरबार लगाया,

जी करे देखती रहूं।।

बाबा तेरे भक्तों ने,

कैसा ये कमाल किया है

श्याम सलोने बाबा को,

दूल्हा सा सजा दिया है,

कितना सोहना तुम्हे,

भक्तों ने सजाया,

ओ कितना प्यारा,

ये दरबार लगाया,

जी करे देखती रहूं।

खाटू से आया है,

बाबा ये मेरा,

होगा क्या दुनिया में,

देव भला ऐसा,

भक्तों के भाव में,

जो लीन ये हो जाए,

खाटू से मेरा बाबा,

लीले चढ़के आ जाए ,

मेरा बाबा कितना सच्चा,

कितना प्यारा हो कितना अच्छा,

भक्तों की भी कतार लगी है,

सारे तेरे दीवाने,

श्याम नाम के रट है लगाते,

गाते श्याम तराने,

कितना सोहना तुम्हे,

भक्तों ने सजाया,

ओ कितना प्यारा,

ये दरबार लगाया,

जी करे देखती रहूं।

भाव से जो बाबा के,

शरण में आया है,

बाबा ने उन भक्तों का,

अवगुण भी मिटाया है,

सच्चे प्रेस से श्रद्धा से,

जो इन्हे रिझाता है,

फिर ये बाबा विपदा से,

पहले आ जाता है,

जितनी सच्ची है ये गाथा,

उससे सच्चा मेरा बाबा,

नेहा ने ये मान लिया के,

तुम हो दीन दयालू,

तुम्हे मनाते तुम्हे रिझाते,

सारे मिलकर गाते,

कितना सोहना तुम्हे,

भक्तों ने सजाया,

ओ कितना प्यारा,

ये दरबार लगाया,

जी करे देखती रहूं॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।