मेरा श्याम है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

वो कौन है जिसने, हम को दी पहचान है ll,

कोई और नहीं वो, खाटू वाला श्याम है l

जिसकी रहमत से, होता हर इक क़ाम है ll,

मेरा श्याम है,,, मेरा श्याम है,,,

"वो कौन है जिसने, हम को दी पहचान है,

कोई और नहीं वो, खाटू वाला श्याम है" ll

हर चाहत पूरी कर दी,

दिल की आवाज़ को सुनकर ll

फूलों की सेज सजा दी,

राहों से काँटे चुनकर l

ये किसकी कृपा से,

हर सुख हर आराम है ll,

मेरा श्याम है,,, मेरा श्याम है,,,

"वो कौन है जिसने, हम को दी पहचान है,

कोई और नहीं वो, खाटू वाला श्याम है" ll

मुझे याद है बीते दिन वो,

जब खुशियां थी ओझल सी ll

हर दिन था दुख से मिलना,

हर घड़िया थी मुश्किल सी l

फिर किसने आकर,

उनको दिया विराम है ll,

मेरा श्याम है,,, मेरा श्याम है,,,

"वो कौन है जिसने, हम को दी पहचान है,

कोई और नहीं वो, खाटू वाला श्याम है" ll

कंकर को मोती कर दे,

पत्थर में फ़ूल खिलाए ll

इस ज़ग में एक ही है जो,

मिट्टी में नाव चलाए l

वो कौन है जो गिरते को,

लेता थाम है ll,

मेरा श्याम है,,, मेरा श्याम है,,,

"वो कौन है जिसने, हम को दी पहचान है,

कोई और नहीं वो, खाटू वाला श्याम है" ll

हमने तो वो भी पाया,

जो ना था हमारे हक़ में ll

"सोनू" का नाम लिखा है,

तुमने ही आज फ़लक में l

*ये किसकी बदोलत,

चेहरे पर मुस्कान है,

मेरा श्याम है, मेरा श्याम है,,,

"वो कौन है जिसने, हम को दी पहचान है,

कोई और नहीं वो, खाटू वाला श्याम है" ll

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।