मेरा श्याम खाटू वाला है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

वो भक्तों का रखवाला है, मेरा श्याम खाटूवाला है,

कण कण में वो वास करे, उसका तो रूप निराला है,

हारे का साथ निभाता है, मेरा श्याम खाटू वाला है,

वो भक्तों का रखवाला है………

दुनिया में जो भी हारा, उसे श्याम का सहारा है,

जिसने भी दिल से पुकारा, उसे श्याम ने संभाला है,

निशान उठाकर खाटू आजा, मिलेगा तुझे आराम है,

हारे का साथ निभाता है, मेरा श्याम खाटू वाला है,

वो भक्तों का रखवाला है………

भक्तों की हर विपदा को, मेरे श्याम ने टाला है,

खाटू आकर ही खुलता, बंद किस्मत का ताला है,

हर्ष की मान तू भी आजा, बनेगा तेरा हर काम है,

भक्तों की बिगड़ी बनाता है, मेरा श्याम खाटू वाला है,

वो भक्तों का रखवाला है………

खाटू वाले श्याम धणी से जुड़ा जो नाता है,

दुनिया में ना अब मुझको अब और भाता है,

दिल की बातें श्याम से करले सुनेगा तेरी हर बात है,

हारे का साथ निभाता है मेरा श्याम खाटू वाला है,

वो भक्तों का रखवाला है………

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।