इतनी कृपा सांवरे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

इतना दिया मेरे श्याम ने,

जितनी मेरी ओकात नहीं,

ये तो करम है मुझ पर,

वरना मुझ में कुछ ऐसी बात नहीं……..

इतनी कृपा साँवरे बनाये रखना,

और मरते दम तक सेवा में, लगाये रखना,

इतनी कृपा सांवरे बनाये रखना,

और मरते दम तक, सेवा में लगाये रखना,

इतनी कृपा......

तू मेरा मैं तेरा बाबा तू राज़ी मैं राजी,

तेरे नाम पे लिख दी मैंने इस जीवन की बाजी,

लाज़ तुम्हारे हाथ है, बचाए रखना,

और मरते दम तक सेवा में लगाये रखना,

इतनी कृपा सांवरे बनाये रखना......

तेरे प्रेमियों में मन लगता और कहीं ना लागे,

तेरे द्वार के आगे बाबा, सब फीका सा लागे,

भजनों की इस भूख को जगाये रखना,

और मरते दम तक सेवा में लगाये रखना,

इतनी कृपा सांवरे बनाये रखना......

हाथ जोड़ कर करूँ प्रार्थना मुझको भूल ना जाना,

तेरे दर पर लगा रहे बस मेरा आना जाना,

दिन पे दिन ये सिलसिला चलाए रखना,

और मरते दम तक सेवा में लगाये रखना,

इतनी कृपा सांवरे बनाये रखना,

और मरते दम तक सेवा में, लगाये रखना,

इतनी कृपा सांवरे बनाये रखना,

और मरते दम तक, सेवा में लगाये रखना..........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।