मेरा सांवरा प्रेम करता सभी से

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरा सांवरा प्रेम करता सभी से,

सभी कर्म समझे, सभी लेख देखें, वाक़िफ़ सभी से,

मेरा सांवरा प्रेम करता सभी से॥

जुबा से ना बोले मगर सबको तोले,

राज किसी का किसी पे ना खोलें,

जुबा से ना बोले मगर सबको तोले,

राज किसी का किसी पे ना खोलें,

जैसा जो करता वैसा वो भरता,

सुना है गुणी से

मेरा सांवरा प्रेम करता सभी से॥

अहम ना सुहाय भरम यह मिटाए,

भक्तों पे अपनी दया बरसाए,

अहम ना सुहाएँ भरम यह मिटाए

भक्तों पे अपनी दया बरसाए

दिलदार ऐसा करतार ऐसा,

देखा कहीं पे,

मेरा साँवरा प्रेम करता सभी से॥

नंदू समझ ले बदी से निकल ले,

प्रेम के पथ पर गुजर ले विचर ले,

नंदू समझ ले बदी से निकल ले,

प्रेम के पथ पर गुजर ले विचर ले,

हर पल रिझाना, कभी ना भुलाना,

बाबा को दिल से,

मेरा सांवरा प्रेम करता सभी से,

सभी कर्म समझे, सभी लेख देखें, वाक़िफ़ सभी से,

मेरा सांवरा प्रेम करता सभी से.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।