ज़माने में उसकी जय जय कार हो जाए

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

जमाने में उसकी,

जय जय कार हो जाए,

जिसे शीश दानी से,

प्यार हो जाए,

जिसे शीश दानी से,

प्यार हो जाए।।

सुखमय बीते उसका जीवन,

दुखड़े उसके दूर हो,

लक्ष्य उसपे मेहरबां हो,

भंडारे भरपूर हो,

सुखी संपन्न उसका,

परिवार हो जाए,

जिसे शीश दानी से,

प्यार हो जाए।।

वो बड़ा ही भाग्यवान है,

उसकी हस्ती आला है,

वो मुक़ददर का धनी है,

वो नसीबों वाला है,

जिसे सांवरे का,

दीदार हो जाए,

जिसे शीश दानी से,

प्यार हो जाए।।

मौजों से खतरा है उसको,

और ना तूफानों का डर,

लिख दिया है नाम जिसने,

सांवरे का नाँव पर,

बेड़ा उसका तूफ़ा से,

पार हो जाए,

जिसे शीश दानी से,

प्यार हो जाए।।

बादशाहों से भी ऊँचा,

हो जाए उसका मुकाम,

सांवरे श्री श्याम का,

भक्तों जी बन जाए गुलाम,

जो भी सांवरे का,

सेवादार हो जाए,

जिसे शीश दानी से,

प्यार हो जाए.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।