तू कर ना कोई बहाना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तू कर ना कोई बहाना,

तू कर ना कोई बहाना,

ओ माखन तुझे मिल जाएगा......-2

देवकी के आँखों के तारे,

वासुदेव के तुम हो प्यारे....-2

यशोदा के राज दुलारे,

नन्द बाबा के मोहन प्यारे,

तू कर ना कोई बहाना,

ओ माखन तुझे मिल जाएगा ॥

गोपियन से रास रचाये,

यमुना तट पे हमें सताये....-2

माखन मिश्री का भोग लगाए,

चोरी चोरी माखन खावे,

तू कर ना कोई बहाना,

ओ माखन तुझे मिल जाएगा ॥

मोर मुकुट सर पे साजे,

मुरली की धुन मधुर बजावे....-2

ग्वालन के मन को भावे,

देवेंदर शर्म को खूब नचावे,

भक्तों वो खूब नचावे,

तू कर ना कोई बहाना,

ओ माखन तुझे मिल जाएगा ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।