ओ श्याम नीले वाले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ओ श्याम नीले वाले,

खाटू मुझे बुला ले,

दर्शन करूँगा तेरा,

पूजन करूँगा तेरा ॥

कब से ये इच्छा है मेरी,

सांवरे बांके बिहारी.....-2

मैं भी खाटू धाम पहुँच कर,

देखूँ नगरी तुम्हारी,

अपना मुझे बना ले,

चरणों से मुझे लगा ले,

दर्शन करूँगा तेरा,

पूजन करूँगा तेरा ॥

मेरी आँखों में है तृष्णा,

श्याम तेरे दर्शन की....-2

अब तो बुझा दो श्याम बिहारी,

प्यास मेरे नैनन की,

दुखिया पे रहम खा ले,

आँखों में भर उजाले,

दर्शन करूँगा तेरा,

पूजन करूँगा तेरा ॥

दर्शन पाके श्याम बिहारी,

दास ये तर जाएगा....-2

दर्शन जो नहीं दोगे तो,

बेमौत ये मर जाएगा,

सम्भले ना ये दिल संभाले,

बढ़कर मुझे उठा ले,

दर्शन करूँगा तेरा,

पूजन करूँगा तेरा।

ओ श्याम नीले वाले,

खाटू मुझे बुला ले,

दर्शन करूँगा तेरा,

पूजन करूँगा तेरा ॥

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।