मेरे बाबा ने बुलाया है

पारंपरिक
श्री राम भजन विविध भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

चलो बुलावा आया है, मेरे बाबा ने बुलाया है,

राम सरोवर पाल पर बाबा, ने दरबार लगाया है॥

बाबा रामदेव के मंदिर में लोग मुरादे पाते हैं,

रोते रोते आते हैं और हंसते हंसते जाते हैं,

मैं भी मांग के देखूं जिसने जो मांगा वो पाया है,

चलो बुलावा आया है.....

सारे जग में एक ठिकाना सारे गम के मारो का,

रस्ता देख रहा है बाबा अपने प्यारे भक्तों का,

मस्त हवाओं का झोंका यह संदेशा लाया है,

चलो बुलावा आया है.....

कोढिया रो कोढ मिटावे काया कंचन होवे,

निर्धनिया ने माया देवे दुखियों के दुख मिटा दे,

पैदल पैदल आवे झात्री बाबा पार लगाया है,

चलो बुलावा आया है.....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।