मेरे परिवार का तू है रखवाला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे परिवार का तू है रखवाला

तूने ही संभाला है, तूने ही संभाला

तू तो लीलाधारी है, तेरी लीला न्यारी है,

तेरी कृपा बरसाए, लाल रुमाली है,

तू मेरा गिरधर, मै तेरी बृज बाला,

तूने ही संभाला है, तूने ही संभाला

भरा परिवार है, तेरा चमत्कार है,

मेरे घर में अन्न धन का भरा भंडार है,

नजर कहीं लग जाये ना, ऐसा है नजारा,

तूने ही संभाला है, तूने ही संभाला,

मेरे परिवार का तू है रखवाला

तूने ही संभाला है, तूने ही संभाला

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।