तेरे घर परिवार की श्याम फिकर करता है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे घर परिवार की, श्याम फिकर करता है,

जब सांवरा साथ तेरे फिर काहे डरता है,

तेरे घर परिवार की, श्याम फिकर करता है......

मतलब का संसार है कोई काम ना आये,

झूठे नाते हैं यहाँ झूठे रिश्ते निभाएं,

सच्चा रिश्ता श्याम का....ये सब से प्रेम करता है,

जब सांवरा साथ तेरे फिर काहे डरता है,

तेरे घर परिवार की.......

हारा जब भी तू यहाँ तेरा साथ निभाया,

आंसू पोंछ कर के तेरे तुझको गले लगाया,

तेरे हर एक आंसू की श्याम कदर करता है,

जब सांवरा साथ तेरे फिर काहे डरता है,

तेरे घर परिवार की.....

मोरछड़ी ले हाथ में नीले चढ़ कर आता,

सारा खज़ाना प्यार का तुझ पर श्याम लुटाता,

सोनू गौतम के सदा संग श्याम चलता है,

जब सांवरा साथ तेरे फिर काहे डरता है,

तेरे घर परिवार की, श्याम फिकर करता है,

जब सांवरा साथ तेरे फिर काहे डरता है,

तेरे घर परिवार की.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।