गौरा जी के लाल गणेश को पूजे सारी दुनिया

पारंपरिक
श्री गणेश भजन गणेश भजन ganesh
॥ पावन पाठ ॥

गौरा जी के लाल गणेश को, पूजे सारी दुनिया ||

मैल से गौरा जी ने पुतला बनाया,

शक्ति से उनको जीवित कराया.....-2

खड़ा किया द्वारे गणेश को || पूजे सारी दुनिया,

गौरा जी के लाल गणेश को......

जब आये भोले भंडारी,

देख के गणेश को हैरान हुए भारी.....-2

मार दिया शिव ने गणेश को || पूजे सारी दुनिया,

गौरा जी के लाल गणेश को......

ये क्या किया है तूने मेरे स्वामी,

पूत को मारा मेरे अन्तर्यामी.....-2

काटे जो जगत के कलेश को || पूजे सारी दुनिया,

गौरा जी के लाल गणेश को......

सबसे पहले गणेश जी की पूजा,

सब देवो में देव ना दूजा.....-2

शीश झुकाऊँ गणेश को || पूजे सारी दुनिया,

गौरा जी के लाल गणेश को......

शिव शंकर ने गण को बुलाया,

हाथी का सर उसके मस्तक लगाया.....-2

जीवित किया है गणेश को || पूजे सारी दुनिया,

गौरा जी के लाल गणेश को......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।