मेरे खाटूवाले श्याम मेरा तू ही सहारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे खाटूवाले श्याम, मेरा तू ही सहारा,

मेरे सिर पे रखदो हाथ, मुझे दे दो किनारा,

मेरे खाटूवाले श्याम, मेरा तू ही सहारा।

गम के बादलों ने बाबा, मुझको है घेरा,

रिश्ते नाते टूट गए, बस आसरा है तेरा.....-2

तू थामले मेरा हाथ, मैंने तुमको पुकारा,

मेरे खाटूवाले श्याम, मेरा तू ही सहारा।

सुना है जो दर पे बाबा, तेरे है आता,

बिगड़ी हुई क़िस्मत बाबा, तू ही बनाता....-2

तेरे चरणों में बाबा, मेरा होगा गुजारा,

मेरे खाटूवाले श्याम, मेरा तू ही सहारा।

सारे भक्तों को बाबा, गले से लगा ले,

सांवरे सलोने मुझको, पास तू बुला ले.....-2

खाटू नगरी में धाम, तेरा लगे है प्यारा,

मेरे खाटूवाले श्याम, मेरा तू ही सहारा।

देव शर्मा बाबा गुरु को, शीश झुकाए,

पूजा शर्मा हरपल बाबा, गुण तेरा गाये....-2

तेरा मेरा ये रिश्ता हैं, बड़ा पुराना,

मेरे खाटूवाले श्याम, मेरा तू ही सहारा।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।