सांवरा हारे का बाबा तू सहारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सांवरा सांवरा सांवरा,

हारे का बाबा तू सहारा,

मैं भी हार के आई सांवरिया,

दे दो सहारा

सांवरा सांवरा सांवरा,

हारे का बाबा तू सहारा।

हुई महर तो मैं दर पे हूँ आई,

तेरे ही दर पे हुई सुनवाई.....-2

जीता है वो जो जग से हारा,

चमक उठा है मेरा सितारा,

सांवरा सांवरा सांवरा,

हारे का बाबा तू सहारा.....

इतनी सी बाबा तू कृपा कर दे,

भीख दया से मेरी खाली झोली भर दे.....-2

तुझसे चलता है सबका गुज़ारा,

तेरा नाम ही सबका सहारा,

सांवरा सांवरा सांवरा,

हारे का बाबा तू सहारा,

मैं भी हार के आई

साँवरिया दे दो सहारा

साँवरा, साँवरा, साँवरा,

हारे का बाबा तू सहारा......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।