खाटू वाला श्याम मेरे घर आया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू वाला श्याम मेरे घर आया,

घर आया मेरे घर आया,

मुझपे तरस ये खा गया,

और मेरा मान बढ़ा गया,

खाटु वाला श्याम मेरे घर आया,

घर आया मेरे घर आया........

सुन ली मेरे बाबा ने फरियाद,

रख ली इसने आज भगत की लाज......-2

अर्जी मेरी इसने सुनी,

अर्जी मेरी इसने सुनी,

सेवक का साथ निभा गया,

और दुनिया को दिखला गया,

खाटु वाला श्याम मेरे घर आया,

घर आया मेरे घर आया........

कैसे करूँ मैं बाबा का सत्कार,

निर्धन तो बस दे सकता है प्यार.....-2

क्या दूँ भला सोचूं खड़ा,

क्या दूँ भला सोचूं खड़ा,

ये सच्ची प्रीत निभा गया,

और रूखी सुखी खा गया,

खाटु वाला श्याम मेरे घर आया,

घर आया मेरे घर आया..........

श्याम के दिल में भगतो से है प्यार,

श्याम लगाए भगतो का बेड़ा पार......-2

पलके बिछा कबसे खड़ा,

पलके बिछा कबसे खड़ा,

अपने भगतो को भा गया,

और खाटू छोड़ के आ गया,

खाटु वाला श्याम मेरे घर आया,

घर आया मेरे घर आया..........

दिल में मेरे श्याम की है तस्वीर,

हर्ष जगी है आज मेरी तक़दीर....-2

सुन ओम्की गाऊं सदा,

सुन ओम्की गाऊं सदा,

मुझको भुलाया ना गया,

और लिले चढ़ के आ गया,

खाटु वाला श्याम मेरे घर आया,

घर आया मेरे घर आया......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।