खाली नहीं लौटा कोई तेरे द्वार से

लखबीर सिंह लक्खा
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाली नहीं लौटा कोई तेरे द्वार से,

सबको मिला है तेरे दरबार से,

खाली नहीं लौटा कोई तेरे द्वार से......

खाटू वाले श्याम तेरी महिमा निराली,

तेरी चौखट से गया कोई नहीं खाली.....-2

कुछ ना मिला हो जिसे संसार से,

उसको मिला है तेरे दरबार से,

खाली नही लौटा कोई तेरे द्वार से........

जो भी मंगता तेरे दर पे आया,

उसको दिया कर कमलों का साया.....-2

मुंह मांगा वर दिया उसे प्यार से,

सबको मिला है तेरे दरबार से,

खाली नही लौटा कोई तेरे द्वार से.......

जब जब भक्तों पर संकट छाया,

लीले पे सवार होके श्याम बाबा आया......-2

गली गली गूंज उठी जय जयकार से,

सबको मिला है तेरे दरबार से,

खाली नही लौटा कोई तेरे द्वार से.......

तू है महान तेरा काम भी महान है,

तूने ही तो दिया बाबा शीश का दान है.....-2

श्याम नाम दिया तुझे श्याम बड़े प्यार से,

सबको मिला है तेरे दरबार से,

खाली नही लौटा कोई तेरे द्वार से,

सबको मिला है तेरे दरबार से........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।