ओ सांवरे भरोसा मेरा नहीं हारेगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

ओ सांवरे ओ सांवरे,

ओ सांवरे ओ सांवरे,

भरोसा मेरा नहीं हारेगा, है भरोसा मुझे,

मेरा भी जीवन तू सवारेगा, है भरोसा मुझे,

ओ साँवरे ओ साँवरे,

ओ साँवरे ओ साँवरे।।

अपनों का बदल जाना, दुनिया का है दस्तूर,

अपनों को निभाने में, मेरा श्याम बड़ा मशहूर......-2

मुझे भी अपना तू बनाएगा, है भरोसा मुझे,

ओ साँवरे ओ साँवरे,

ओ साँवरे ओ साँवरे।।

इतिहास गवाह है ये, जब जिसने पुकारा है,

जीता है भरोसा ही, जब श्याम सहारा है.....-2

मेरा भी गुलशन तू निखारेगा, है भरोसा मुझे,

ओ साँवरे ओ साँवरे,

ओ साँवरे ओ साँवरे।।

जो कुछ था पास मेरे, सब अर्पण कर डाला,

अब हाथ उठा करके, समर्पण कर डाला......-2

मेरी भी बिगड़ी तू सुधारेगा, है भरोसा मुझे,

ओ साँवरे ओ साँवरे,

ओ साँवरे ओ साँवरे,

भरोसा मेरा नहीं हारेगा, है भरोसा मुझे,

मेरा भी जीवन तू सवारेगा, है भरोसा मुझे,

ओ साँवरे ओ साँवरे,

ओ साँवरे ओ साँवरे...........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।