लाला के जन्मदिन की सबको बधाई

पूनम यादव
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

लाला के जनम दिन की सबको बधाई,

ले लो बधाई सखियों,

अरी ले लो बधाई सखियों, दे दो बधाई,

लाला के जन्म दिन की सबको बधाई,

लड्डू के जन्म दिन की सबको बधाई।

आज है शुभ घड़ी आई,

के देखो प्रकटे कन्हाई,

नाँच रहे लोग लुगाई,

की सुध बुध सबने गँवाई,

की हर कोई देवे बधाई,

हो मैया लेत बलाई,

लाला के जन्मदिन की सबको बधाई,

ले लो बधाई सखियों,

ले लो बधाई सखियों, दे दो बधाई,

लाला के जन्म दिन की सबको बधाई......

ख़ुशी अब कही ना जाए,

की हर कोई नाँचे गाए,

नन्द घर आनंद छाए,

दूध कोई दही लुटाए,

ओ माखन कीच मचाए,

नाँच कर सम्भल ना पाए,

की पलना कोई झुलाए,

की हर कोई शोर मचाए,

लाला के जन्मदिन की सबको बधाई,

ले लो बधाई सखियों,

ले लो बधाई सखियों, दे दो बधाई,

लाला के जन्म दिन की सबको बधाई.......

हो केसर पड़ी फुहारें,

छाई है मस्त बहारें,

की देखो अजब नज़ारे,

नन्द घर लाल पधारे,

यशोदा तन मन वारे,

ओ बादल गरजे कारे,

देव सब द्वार पधारे,

बावरी यही पुकारे,

लाला के जन्मदिन की सबको बधाई,

ले लो बधाई सखियों,

ले लो बधाई सखियों, दे दो बधाई,

लाला के जन्म दिन की सबको बधाई......

लाल हुआ कर्मा वाला,

रंग थोड़ा सा काला,

करे सब को मतवाला,

नयन अति बड़े विशाला,

की सबपे जादू डाला,

ये है जग का रखवाला,

बोल रही हर एक बाला,

नाँच रही हर एक बाला,

लाला के जन्मदिन की सबको बधाई,

ले लो बधाई सखियों,

ले लो बधाई सखियों, दे दो बधाई,

लाला के जन्म दिन की सबको बधाई।

लड्डू के जन्म दिन की सबको बधाई.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।