मुझे बाबा तेरा साथ मिला

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू....वाले श्याम जी, मेरे भगवान जी,

जब जब मांगा, मुझे सब वो मिला,

मुझे बाबा तेरा प्यार मिला.......

मुझे बाबा तेरा साथ मिला,

मुझे बाबा तेरा प्यार मिला....

मेरी तमन्ना यह बाबा, तेरे ही भजनों को गांऊ,

साथ तेरा ना छूटे, प्यार तेरा ही पाऊं,

मेरी जिंदगी सब तुमसे है,

मैं जो भी हूं सब तुमसे है,

साथ तेरा ना छूटे ना तो मुझसे रूठे,

हर बार तेरा मुझे प्यार मिला,

खाटू... वाले श्याम जी, मेरे श्याम जी भगवान जी,

जब जब मांगा, मुझे सब वो मिला,

मुझे बाबा तेरा प्यार मिला.......

याद करता है बिल्लू, तुझको हमेशा ही बाबा,

पूनम के सिर पर भी रखना,-हाथ दया का तुम बाबा

कुनाल करे विनती यूं ही,

नजरें रहम रखना यूं ही,

दुनिया करे तेरी भक्ति,

दे दो बाबा यह शक्ति,

हर बार तेरा हमें प्यार मिला,

खाटू... वाले श्याम जी, मेरे श्याम जी भगवान जी,

जब जब मांगा, मुझे सब वो मिला,

मुझे बाबा तेरा प्यार मिला.......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।