तेरी कृपा तेरे भजन गाऊँगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरी सेवा करूँ उम्र भर,

मुझपे पर रखना तू अपनी नज़र,

तेरी शरण में मेरी जिंदगी,

पल में ही जायेगी बाबा, सँवर ॥

जब तक साँसे मिली हैं,

दर पर आउंगा श्याम,

तेरी कृपा, तेरे भजन,

गाऊँगा मैं श्याम।

रूप सलौना है प्यारा तेरा,

जीने का है गुज़ारा मेरा,

सारी दुनियाँ ये कहती है,

हारे को है सहारा तेरा,

जितनी परीक्षा लेनी,

ले लो ओ मेरे श्याम,

अर्जी मेरी मर्जी तेरी,

गाऊँगा मैं श्याम.......

बेरंग सी थी मेरी जिंदगी,

साँवरे की मिली बंदगी,

तेरे दर पर जो आया प्रभु,

मजे में कटती मेरी ज़िन्दगी,

पंकज भूलूँगा कैसे,

इतना दिया है प्यार,

मर भी गया तो भी तुझे,

चाहूँगा मैं श्याम,

तेरी कृपा, तेरे भजन,

गाऊँगा मैं श्याम।

जब तक साँसे मिली हैं,

दर पर आउंगा श्याम,

तेरी कृपा, तेरे भजन,

गाऊँगा मैं श्याम........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।