तेरे चरणों में जीवन बिताऊं

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे चरणों में जीवन बिताऊं सुबह शाम,

मेरे श्याम, मेरे श्याम,

मेरे प्यारे घनश्याम।

लबो पे रहता है बस तेरा ही नाम,

मेरे श्याम, मेरे श्याम,

मेरे प्यारे घनश्याम।

बांके बिहारी तू है बांके बिहारी,

बिगड़ी बनाता सबकी मदन मुरारी।

तुझसे से मेरी दिन कटे,

तुझसे मेरी रात मोहन,

हर रोज़ तुम सपनों में,

करते हो मुलाक़ात मोहन,

तुझे अंतरआत्मा से करूँ मैं प्रणाम,

मेरे श्याम, मेरे श्याम,

मेरे प्यारे घनश्याम।

लबों पे रहता है बस तेरा ही नाम,

मेरे श्याम, मेरे श्याम,

मेरे प्यारे घनश्याम।

तेरे दर पे ख़ुशियाँ बरसे,

जो आता सुख पाता है,

बंशी अपना बजाके मोहन,

सबको तू लुभाता है,

तेरा गाउँ मैं भजन,

बस यही है मेरा काम,

मेरे श्याम, मेरे श्याम,

मेरे प्यारे घनश्याम।

लबों पे रहता है बस,

तेरा ही नाम,

मेरे श्याम, मेरे श्याम,

मेरे प्यारे घनश्याम।

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।